info@kagal.in
05
Jun
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रकृति प्रेमी ग्रुप ने घर-घर और सार्वजनिक वृक्षों पर पक्षियों के दाना-पानी के लिए 500 मिट्टी के परिंडे बांधे। गर्मी के मौसम में परिंदों को दाना और पानी सुलभ कराने के उद्देश्य से कागल, पीपाड़ सिटी एवं सीमावर्ती ढाणियों में युवाओं ने रोजाना उनमें स्वच्छ पानी भरने की जिम्मेदारी ली।